राजीव गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने किया पौधारोपण

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 20 अगस्त 2022 को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी के नेतृत्व में भारत  में कंप्यूटर क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म उत्सव पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।वही राजीव गांधी जी की याद में महानगर कार्यालय पर पौधारोपण किया गया।
महानगर उपाध्यक्ष बीके सिसोदिया ने कहा कि 1984 में स्वर्गीय राजीव गांधी के नेतृत्व में  आजादी के बाद से आज तक सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें और राजीव गांधी के नेतृत्व में 514 में से 404 सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती थी जो आज तक का सावधिक रिकॉर्ड है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष ओम गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष बीके सिसोदिया एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद खान, कार्यालय प्रभारी कासिम प्रधान, महानगर ओबीसी के अध्यक्ष आशीष प्रेमी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रेम प्रकाश चीनी, कांग्रेस प्रवक्ता अजय वर्मा, कांग्रेस महानगर महासचिव बलराज चावड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।