Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

तेलवाडा प्राचीन परम्परा के साथ तालाब हिलोर धुमधाम से सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

राजस्थान – बाड़मेर तेलवाडा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के पर भाई-बहनों ने समंदर हिलोरने की परम्परा का निर्वहन किया।
शुक्रवार को तेलवाडा  में गांव के तालाब पर सर्व समाज की ओर से सामाजिक समरसता के तहत श्री गोगाजी धाम मंदिर से समंदर हिलोरने का सामूहिक कार्यक्रम रखा गया।

सिर पर शृंगारित मटका लेकर तालाब पर पहुंची महिलाएं व उनके भाइयों ने पानी में मटके को हिलाया तथा एक-दूसरे को अपने हाथों से पानी पिला आशीर्वाद स्वरूप स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। जानकार लोगों ने बताया प्राचीन कल से यह परम्परा चली आ रही है कि एक साल में 365 दिन होते है और हर एक महिला एक महीने में 365 तगारी मिट्टी खोदेगी तथा नाडी-तालाब का निर्माण करेगी। इस प्रकार हर गांव में हजारों महिलाओं ने असंख्य बरसाती पानी सहजने के लिए स्रोतों को बनाकर खड़ा कर दिया। महिलाओं की ओर से किए गए श्रमदान के एवज में भाई अपनी बहनों को आज भी भेंट पूजा अर्पित कर उसके सुखमय जीवन की कामना करता है।


पिंटू सुथार ने बताया कि 25 वर्ष बाद यह पहला सम्पूर्ण ग्रामवासियों ले भाग जो कि
तालाब पर शुक्रवार को भाई-बहिनों ने समंदर हिलोरा तथा एक-दूसरे को पानी पिलाकर भेंट-पूजा अर्पित की। इस दौरान नव वस्त्राभूषणों से सजे-धजे महिला-पुरुष ढोल-थाली की टंकार व डीजे की सुमधुर स्वरलहरियों पर नाचते-गाते तालाब पर पहुंचे और पौराणिक परंपरा समंदर हिलोरने का निर्वहन किया। सिर पर शृंगारित मटका लेकर गांव के तालाब पर पहुंची महिलाएं व उनके भाइयों ने पानी में मटके को हिलाया तथा एक-दूसरे को अपने हाथों से पानी पिला आशीर्वाद स्वरूप स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को भेंट-पूजा अर्पित कर पवित्र प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर ठा. सुरसिंह, ठा जेठूसिंह,  स्वामी जगदीश गिरी महाराज गोगाजी मंदिर, गणपत सिंह, महेंद्र सिंह, सुरसिह, ओटाराम सुथार, नरसा भायल, भोपाजी चमनाराम, आम्बसिंह, जसाराम, प्रजापत, मीठाराम देवासी, वीरमाराम देवासी, भलाराम सुथार, पारस मेघवाल, लादाराम भील, सुजाराम भील, बगदाराम सुथार, असलाराम प्रजापत, मांगीलाल पुरोहित, चौपाराम मेघवाल सहित समस्त तेलवाडा ग्रामवासी गोगाजी मंदिर, रामदेव, सच्चियामाता मंदिर, जगमालभारती समाधि मंदिर प्रसाद चढ़ाकर मथाटेकर आशीर्वाद प्राप्त एवं गायों बीमारी का कष्ट दुर करने कि कामना कि जिसमें महिलाएं, पुरुष बच्चे सैकड़ों संख्या में मौजूद रहे।