

यूपी – गाजियाबाद। डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति (पंजी.) के नवनिर्मित मुख्य कार्यालय “भीम सम्यक सदन” का उद्घाटन 19 जुलाई, रविवार को प्रातः 11 बजे डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के पौत्र डॉ. भीमराव यशवंत राव अम्बेडकर के करकमलों से होगा। यह भवन समिति का स्थायी मुख्यालय होगा।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ रिबन काटकर भवन में प्रवेश से होगा। इसके बाद बुद्ध वंदना, अतिथियों का स्वागत तथा विभिन्न वक्ताओं के संबोधन होंगे। कार्यक्रम में कमलेश कुमारी संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डालेंगी। शेर सिंह संस्था की योजनाओं, मुकट लाल तोमर युवाओं की भूमिका, प्यारे लाल जाटव महिला जागरूकता, डॉ. सौदान सिंह, पवन कुमार, अभिषेक गर्ग तथा उम्मेद सिंह गौतम सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखेंगे। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव यशवंत राव अम्बेडकर समाज और संस्था के भविष्य को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
समिति के अनुसार वह पिछले 50 वर्षों से नवयुग मार्केट स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पार्क में बाबा साहेब एवं अन्य महापुरुषों के जन्मोत्सव आयोजित करती आ रही है। वर्ष 2025 में समिति ने 45 लाख रुपये में भवन का इकरारनामा किया और 13 मार्च 2026 को इसकी रजिस्ट्री समिति के नाम कराई। वर्तमान में लगभग 70 से 80 लाख रुपये मूल्य का यह भवन समाज के सहयोग से तैयार होकर समिति के स्थायी कार्यालय “भीम सम्यक सदन” के रूप में स्थापित हुआ है। समारोह में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है तथा जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

