भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गाजियाबाद में निकली बाइक रैली, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

यूपी – गाजियाबाद, 15 जुलाई। देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को गाजियाबाद में मोटरसाइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। रैली के माध्यम से किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को प्रस्तावित ट्रेड डील से होने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी गई तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर ने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। गाजियाबाद में प्रमोद त्यागी (जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी), राहुल यादव, धन सिंह कोतवाल, अंकित गुर्जर और सुनील के नेतृत्व में गोविंदपुरम स्थित भारत पेट्रोल पंप से सुबह 11 बजे बाइक रैली शुरू हुई। रैली हरसांव, हापुड़ चुंगी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इसका समापन किया गया। वहीं दूसरी रैली सरना चौक से कस्बा रोड होते हुए चामुंडा चौकी, मुरादनगर तक दोपहर 2 से 4 बजे के बीच निकाली गई।

मास्टर मनोज नागर ने बताया कि 21 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित किसान महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों और व्यापारियों से शामिल होने की अपील की गई। कार्यक्रम में जान मोहम्मद, वास, ठेकेदार मुकेश त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, अंकित गुर्जर, राहुल यादव, शाहिद, वहीद कुरैशी, इकरामुद्दीन, पवन शर्मा, सचिन त्यागी, फिरोज, कश्यप, करण प्रताप, नरेंद्र, महेश, सुनील त्यागी, बाबा गूगल, मतलूब कुरैशी, गिरीश शर्मा, मोगा, अकरम, राहुल, आलोक और मुकेश त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, किसान और मजदूर मौजूद रहे।