एमएलसी दिनेश कुमार गोयल ने किया वृक्षारोपण, अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान

यूपी – गाजियाबाद, 12 जुलाई। वसुंधरा मंडल में रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) दिनेश कुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान महामंत्री अमरेश चौधरी, पूर्व विस्तारक अजय त्यागी, पूर्व पार्षद वार्ड-54 मंजू त्यागी, कमल सिंह चौहान, मधु गोस्वामी, रेनू सिंह, प्रशांत बिष्ट, रूपक सिंह, नवल गुप्ता, राजेश शर्मा, गोपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह और अवधेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।