भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम का प्रथम स्थापना दिवस, कई प्रस्ताव पारित व नए पदाधिकारियों की घोषणा

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को एडवोकेट कुँवर अयूब अली के जुबेदा फ़ार्म हाउस, गुलावठी-मसूरी रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद चौधरी, एडवोकेट कुँवर अयूब अली, अजयपाल प्रमुख, एडवोकेट भूपेन्द्र चौधरी और गीता निगम ने की।

बैठक में अमेरिका के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रस्तावित समझौतों का विरोध, देश में खाद एवं उर्वरकों की कमी पर चिंता, किसानों के मुद्दों पर देशभर में होने वाले आंदोलनों को समर्थन, दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन तथा एथनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों को होने वाले कथित नुकसान के विरोध सहित पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इस अवसर पर रणवीर प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष, विपिन चौधरी को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, दीपक गुज्जर को युवा जिला अध्यक्ष, भविष्य चौधरी को शहर अध्यक्ष, आजाद शमशेर को जिला उपाध्यक्ष, भुवनेश सिंह को महासचिव, एडवोकेट जितेश वर्मा और रोहित वीरवाल को जिला सचिव, राहुल चौधरी को प्रदेश सचिव, सरिता भाटी, मीनू वीर और सरोज को प्रदेश सचिव (महिला मोर्चा), हाशिम खान को जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर, एडवोकेट दिवाकर सिंसिंवर को जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर, कपिल यादव को विधानसभा अध्यक्ष सिकंदराबाद, मुकेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र कौशिक को नगर अध्यक्ष तथा खगनशु अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष सिकंदराबाद नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय सचिव अक्षय कांत श्रोरोतिया, राष्ट्रीय सचिव सोनवीर सिंह खुटैल, जितेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा (फिल्म प्रोड्यूसर), राजवीर सिंह (रहिसपुर), बिजेन्द्र नेता (हापुड़), सतवीर गुर्जर, शहजाद (अध्यक्ष, व्यापार मंडल मुरादनगर), जिला अध्यक्ष बबलू कमांडो, बिनेश रावल, कुशल चौधरी, भास्कर शर्मा सहित हजारों किसान एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।