
यूपी – मोदीनगर। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने “शिक्षा सारथी” परियोजना के तहत लक्ष्य फाउंडेशन के सहयोग से लक्ष्य पाठशाला, मोदीनगर में 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, नोटबुक, जूते एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट गवर्नर अरुण अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष निधि गौड़ ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा प्रकल्पों का आयोजन करता रहेगा।
परियोजना के प्रोजेक्ट चेयर जे. के. गौड़ के नेतृत्व में सुरेन्द्र शर्मा, बीना श्रीवास्तव, वरुण गौर, बलराम बंसल, मोनिका बंसल, एच. के. जोशी, खुशी, अरुणा अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, उज्ज्वल अग्रवाल तथा क्लब सचिव पुष्कर गोयल सहित अनेक रोटेरियनों ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में लक्ष्य फाउंडेशन, सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

