
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव एवं जाट समाज के संरक्षक तेजपाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के जिला संयोजक अरुण चौधरी भूलन के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने तेजपाल सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए संगठन और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर रविंदर चौहान, ओ.डी. त्यागी, भूपेंद्र डबास, मुनींद्र बिल्ला, मनोज राठी, सत्येंद्र तेवतिया, दीपू शर्मा, दिनेश शर्मा, गौरव करोठिया, भूपेंद्र बॉबी, रॉकी चौधरी और प्रदीप त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं ने तेजपाल सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीय माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

