रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर लखनऊ में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित

यूपी – लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से शहर भर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम हनुमान सेतु परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के रूप में हुआ, जिसका शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पूजा-अर्चना के साथ किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सुभाष अग्रवाल, अजय अरोड़ा, बृज किशोर द्विवेदी, साधना वर्मा, माधुरी शुक्ला, ओम प्रकाश धानुक, डॉ. विवेक, राम रतन मौर्य और रामचंद्र चौरसिया को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बृजेश पाठक ने राजनाथ सिंह के सार्वजनिक जीवन को सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के विकास को नई गति मिली है, जबकि भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनके संगठनात्मक अनुभव को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया। आनंद द्विवेदी ने कहा कि उनके जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम जनसेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

जन्मदिन के अवसर पर बुद्धेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक, रामचंद्र प्रधान के आवास पर सुंदरकांड, आदर्श कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण, गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास, शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में आशीर्वाद मंत्र, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भजन-कीर्तन, सिविल हॉस्पिटल में फल वितरण तथा मदरसा सत्तारिया रिजविया में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में अंजनी कुमार, सत्येंद्र सिंह, विमल चौधरी, रामशंकर राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश कुमार सिंह, अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, नानक चंद लखवानी, संयुक्ता भाटिया, सत्यबीर सिंह राजू, राजेंद्र सिंह बग्गा, दिलप्रीत सिंह विर्क, रणवीर सिंह कलसी, जसकरण सिंह कोहल, कुलबीर सिंह सोढ़ी, जसपाल सिंह, लखविंदर पाल सिंह, गणेश वर्मा, दीपक साहू, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, शादाब आलम, अफरोज आलम, कसीसुल वारसी, सलीम आजाद मक्की, माजिन रसूल, मोहम्मद नदीम एवं मोहम्मद सलमान हाशमी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।