
यूपी – गाजियाबाद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने वर्ष 2026-27 के लिए अमित नागलिया को राष्ट्रीय सचिव (नेशनल सेक्रेटरी) मनोनीत किया है। यह मनोनयन आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा किया गया। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि अमित नागलिया के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और उद्योग जगत से जुड़े व्यापक अनुभव का लाभ एसोसिएशन को मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
मनोनयन की घोषणा के बाद आईआईए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमित नागलिया को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह उद्योगों के हितों की रक्षा, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने भी उनके सफल कार्यकाल की कामना की। आईआईए के सदस्यों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए संगठन की निरंतर प्रगति का विश्वास जताया।

