
यूपी – गाजियाबाद। वेव स्थित सिटी क्लब में भारतीय किसान यूनियन अनाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का संचालन गज़ब भाटी ने किया। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर आगामी आंदोलन और संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति तय की।
बैठक में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू आधाना, सन्नी सैन, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष दक्ष नागर, जिला सचिव वीर सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष जनेश उपाध्याय, मनोज नागर, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप नागर, रजापुर ब्लॉक अध्यक्ष सोनू पांचाल, भारत अधाना, ललित शर्मा, वक्ता शर्मा यादव, श्याम नागर, पिंटू नागर, राजेश उपाध्याय, राजेश नागर (संगठन मंत्री), कपिल गुर्जर (युवा जिला अध्यक्ष, बागपत) तथा प्रदेश अध्यक्ष निशांत भड़ाना सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दक्ष नागर ने कहा कि संगठन की पहचान कार्य से होती है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को सक्रिय रहना होगा। बिन्नू आधाना ने किसानों को समय पर खाद और उन्नत बीज उपलब्ध कराने की मांग उठाई। राजेश नागर ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि निशांत भड़ाना ने अनुशासन और किसान हित में धरना-प्रदर्शन की आवश्यकता बताई। कुलदीप नागर ने कहा कि संगठन फील्ड में काम करने से मजबूत होता है। सचिन शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मिलकर किसानों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

