
यूपी – हापुड़। रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, आनंद विहार, हापुड़ में “ऑक्सीजन ड्राइव–गो ग्रीन, ब्रीद क्लीन” अभियान के तहत 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जे. के. गौड़ (पीडीजी) एवं विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल (डीडीजेड) ने पौधरोपण कर किया।
क्लब की अध्यक्ष निधि गौड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों, उनके परिवारजनों, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल के इंटरैक्ट क्लब के विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीनू त्यागी ने प्रोजेक्ट चेयर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर निधि जैन, धनेश, विनीत अग्रवाल, संजय त्यागी, ए.के. वर्मा, एच.के. जोशी, ऊषा गौड़, सुरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा और वरुण गौड़ सहित रोटरी क्लब ऑफ गाज़ियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

