
यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भोजपुर स्थित दयावती मोदी जूनियर हाई स्कूल में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। यह सेवा कार्य नेहा त्यागी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों को उनके समर्पित योगदान के सम्मान में रेनकोट भी भेंट किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षकों का सम्मान करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़, सचिव रोटेरियन पुष्कर गोयल, रोटेरियन मीनू त्यागी, रोटेरियन वरुण गौड़ और रोटेरियन सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा से जुड़े जनहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

