ब्राज़ील के अंतरराष्ट्रीय कोच के सान्निध्य में जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

यूपी – गाजियाबाद। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को एक माह के विशेष टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 6 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक चलेगा। शिविर में ब्राज़ील के अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रशिक्षक अलेक्जेंडर केवलहाइरो कैंपस खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, शारीरिक दक्षता, खेल विज्ञान और प्रतियोगी रणनीतियों का प्रशिक्षण देंगे।

विद्यालय के निदेशक वरुण गौड़ ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रशिक्षण से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे।

प्रधानाचार्या निधि गौड़ ने कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शिविर से खिलाड़ियों को नई प्रशिक्षण पद्धतियों को सीखने और अपने खेल कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

प्रशिक्षक अलेक्जेंडर केवलहाइरो कैंपस ने कहा कि भारत में टेबल टेनिस की अपार संभावनाएँ हैं। नियमित अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खिलाड़ी विश्व स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के तकनीकी विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को नई दिशा देगा।