
यूपी – गाजियाबाद/मुरादनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में “पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में शहर मुरादनगर सहित रावली रोड, नेकपुर, काकड़ा, जिला पंचायत मार्केट, खेरपुर, सुराणा, निठारी के सरकारी स्कूलों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर पौधे लगाए गए। अभियान की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क से हुई, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सुराणा गांव में कारगिल शहीद सुरेंद्र यादव की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, वरिष्ठ नेत्री मनीषा त्यागी, प्रदेश सचिव सरवन त्यागी, जिला महासचिव नितिन त्यागी, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव, नगर अध्यक्ष शोएब चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष दानिश अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसीन चौधरी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इरफान चौधरी, आरिफ सलमानी, अकरम सलमानी, मेहताब रब्बानी, भारत यादव, अफजल, नगर महासचिव शरीफ शौकीन, मोहित चौधरी, देव यादव, हरिओम शर्मा, अत्ताउल्लाह खान और युवजन सभा के प्रदेश सचिव साकिर हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।

