यूपी – गाजियाबाद, 5 जुलाई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स द्वारा आयोजित IMA CGPCON 2026 – नॉर्थ ज़ोन नेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन गाजियाबाद में हुआ। सम्मेलन में देशभर से 400 से अधिक चिकित्सकों तथा लगभग 100 एमबीबीएस और पीजी प्रशिक्षणरत चिकित्सकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जनरल प्रैक्टिस एवं आधुनिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए।
सम्मेलन के दौरान 20 वर्ष या उससे अधिक समय से जनरल प्रैक्टिस कर रहे 65 वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रतिष्ठित FCGP (Fellowship of the College of General Practitioners) फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह फेलोशिप कई देशों में स्नातकोत्तर स्तर की मान्यता प्राप्त है।
कार्यक्रम में IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जी. नायक, राष्ट्रीय मानद महासचिव डॉ. सरवरी दत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन तथा IMA CGP की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. शोभा आहूजा और डॉ. अगाथा करुणानिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं IMA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, राज्य सचिव डॉ. आश

