यूपी – गाजियाबाद, 5 जुलाई। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती के निर्देश पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह ने विकास सिंह को गाजियाबाद सदर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विशाल वर्मा ने विकास सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशाल वर्मा ने कहा कि दलित समाज अब अखिलेश यादव की समानता, विकास और भाईचारे की राजनीति को समझ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दलित समाज सहित सर्व समाज के समर्थन से उन्हें दूसरा स्थान मिला था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में दलित समाज समाजवादी पार्टी को मजबूत करेगा और पीडीए की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास करेगा।
जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जा चुका है और कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दलित समाज की एकजुटता से वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी

