आर्थिक सहायता और निष्पक्ष न्याय की मांग
यूपी – गाजियाबाद 5 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष फ़ैसल हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में लोनी स्थित मृतक मोहम्मद ज़ैद (उर्फ शारिक) के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा घटना में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष, त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
फ़ैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। उन्होंने राज्य सरकार से परिवार को तत्काल पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा तथा आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के साथ-साथ परिवार के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से पीड़ित परिवार की आवाज़ उठाती रहेगी।
प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा अध्यक्ष ललित बंसल, नगर अध्यक्ष हसमुद्दीन इदरीसी, जिला सचिव इकरामुद्दीन (पार्षद), जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इरफ़ान अमानत चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अनीस अली, प्रदेश सचिव युवजन सभा फुरकान कुरैशी, समीर ख़ान, सलीम अहमद, इरशाद प्रधान, अशफ़ाक (पार्षद), शाहिद सहसवानी, आदी कश्यप, नरेश त्यागी सहित अन्य समाजवादी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

