यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने 4 जुलाई को जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और सनातन विचारधारा का विश्वभर में गौरव बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक मजबूत भारत का सपना देखते थे। उनके विचारों से प्रेरित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने उन्हें अपना गुरु माना और देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
महेश पांडे लल्लन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन संघर्ष, आत्मविश्वास और सफलता का प्रेरक उदाहरण है। जिला प्रभारी महेश पांडे ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऊंचे विचार ही श्रेष्ठ कर्म और सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध संदेश “जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” को याद करते हुए युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रामनरेश ठाकुर, तेजिंदर कुमार वर्मा, सुबोध कुमार शर्मा, महेश पांडेय, रिंकू, विवेक राणा, सोनू जाटव, संजय, राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, जगदीश गोयल, नसरुद्दीन, इरशाद, रोहित और मोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

