यूपी – गाजियाबाद। रोटरी वर्ष 2026-27 के पहले दिन रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद विकास ने कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल से जुड़ी करीब ₹18 लाख की सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के राष्ट्रगान, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जबकि चेतना शर्मा ने विद्यालय का इतिहास गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता और स्वाति गुप्ता ने विद्यालय में बनने वाले 32 शौचालयों तथा इंडस्ट्रियल आरओ आधारित शुद्ध पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया और फलदार पौधों का रोपण किया। अमित गुप्ता ने कहा कि बालिका शिक्षा और स्वच्छता से जुड़ी यह पहल रोटरी की सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण है।
डॉक्टर्स डे पर डॉ. हिमांशु भारद्वाज, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. अदिति अग्रवाल, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर सीए सुनील गोयल, के.के. कोहली, निखिल गर्ग, आरोही गर्ग, विनम्र चौधरी और भागचंद को सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी स्वाति जैन, डीडीए मनोज अग्रवाल और असिस्टेंट गवर्नर अनुराग अग्रवाल का स्वागत क्लब अध्यक्ष कैलाश मंगला, कल्पना मंगला, नरेश जिंदल और रितु जिंदल ने किया।
शरद गर्ग ने आभार व्यक्त किया, जबकि महिमा कटियार ने भारत स्काउट एंड गाइड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की 11 छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन पवन गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अनिल गर्ग, कमलेश गर्ग, राम अवतार जिंदल, राजेश अग्रवाल, उर्मिल अग्रवाल, योगेश गर्ग, रेखा गर्ग, संजय अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, संजय गर्ग, मनीषा गर्ग, विजय जिंदल, चम्पा जिंदल, विजय अग्रवाल, वीना अग्रवाल, कुलदीप रोहतगी, दीपिका रोहतगी, नीरज गुप्ता, कैलाश गोयल, विनीत महेश्वरी, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र जैन, मधु जैन, आनंद प्रकाश गोयल, दया गोयल, रेनू अग्रवाल, अतुल गुप्ता, बबीता गुप्ता, पुनीत गर्ग, बबीता गर्ग, विनीत सिंह, राहुल चौहान, मोनिका गर्ग और अजय गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

