महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन जयंती उत्सव में सजी काव्य संध्या, 18 रचनाकार सम्मानित

यूपी – गाजियाबाद देवप्रभा प्रकाशन की ओर से आयोजित पंचदिवसीय महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन जयंती उत्सव-2026 के अंतर्गत नेहरू नगर में “बातें कुंअर की” शीर्षक से काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 रचनाकारों ने काव्य पाठ कर महाकवि डॉ. कुंअर बेचैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी कवियों को अंगवस्त्र और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाकवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी ने की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कुंअर बेचैन का साहित्य समाज को नई दिशा देने वाला है और उनका अप्रकाशित साहित्य भी शीघ्र प्रकाशित होना चाहिए। इस दौरान सभी साहित्यकारों ने डॉ. कुंअर बेचैन से जुड़े संस्मरण साझा किए और उनकी साहित्यिक विरासत को याद किया।

काव्य पाठ करने वालों में डॉ. अजय अटल (कासगंज), डॉ. विवेकानंद शुक्ल, अतुल कुमार सिंह, मिलन बटोही, अमिताभ मासूम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. तारा गुप्ता, शोभा सचान, अजीत श्रीवास्तव, ज्योति किरन राठौर, डॉ. सुरुचि सैनी, डॉ. सुधीर त्यागी, संजय पांडेय और डॉ. तूलिका सेठ सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। लगभग पांच घंटे तक चले कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतन आनंद ने किया। अंत में संयोजक अमिताभ मासूम और डॉ. चेतन आनंद ने सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।