यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर इकाई ने जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद “पीडीए पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क, डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क, महात्मा गांधी पार्क और महर्षि कश्यप पार्क में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राकेश यादव, प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास, जेपी कश्यप, सिकंदर यादव, विशाल वर्मा, अभिषेक गर्ग, अलाउद्दीन अब्बासी, मधु चौधरी, अमन यादव, राजदेवी चौधरी, प्रवेश चौधरी, प्रवेश बैसोया, सत्येंद्र शर्मा, मुकेश यादव, मनोज पंडित, नरेश बत्रा, गुलाब यादव, इरफान अमानत चौधरी, रविंद्र यादव, ठाकुर विक्की सिंह, मोहम्मद अब्बास हैदर, अंशु ठाकुर, किरण कालिया, धीरेंद्र यादव, पूनम सिंह, अनुष्का सिंह, अनिल चौधरी, विक्रम यादव, संदीप प्रधान, अरुण यादव, मनीषा त्यागी, उमेश कश्यप, राजवीर सिंह गौतम, रोहित माथुर, शोएब चौधरी, हरेंद्र कसाना, दिनेश यादव, महेश यादव, सौदान गुर्जर, कृष्ण कुमार यादव, साजिब सैफी, जावेद कुरेशी, पंकज भारद्वाज, संतराम यादव, बलदेव राज कसाना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और पीडीए के अधिकारों, सामाजिक सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

