रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ ने डॉक्टर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर किया वृक्षारोपण

यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ ने रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिन राजनगर स्थित आईएमए भवन की लाइब्रेरी का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट 3012 के गवर्नर अमित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर अजय शर्मा भी मौजूद रहे। डॉक्टर्स डे पर क्लब अध्यक्ष संजीव जैन ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले डॉ. अल्पना बंसल, डॉ. राजीव त्यागी, डॉ. सारिका जैन, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. वी.बी. जिंदल, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. संदीप वार्ष्णेय, डॉ. अरुण अग्रवाल, डॉ. रिजवान खान, डॉ. दिव्यांश सिंह और डॉ. अर्चना शर्मा को सम्मानित किया। क्लब के सदस्य डॉ. पल्लव रस्तोगी, डॉ. बी.बी.एल. ग्रोवर, डॉ. इति रस्तोगी, डॉ. सी. देवा राहुल, डॉ. अभिनव गोयल, डॉ. निकुंज जैन, डॉ. अनुराग जैन, डॉ. ऊषा, डॉ. नूपुर जैन और डॉ. आस्था गर्ग को भी सम्मानित किया गया।

चार्टर्ड डे पर सीए अमित गोयल, सीए सुधीर गुप्ता, सीए राकेश जिंदल, सीए शशि कमल अग्रवाल, सीए मुकेश अग्रवाल और सीए प्रमोद गोयल को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत जूट बैग वितरित किए गए तथा सड़क किनारे बैठे हॉकर्स को छाते दिए गए। अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में सचिव शिशिर अग्रवाल, केडीएस जग्गी, पवन कोहली, सुमेश गर्ग, संजय जैन, मनोज अग्रवाल, रजत जिंदल, पीयूष गुप्ता, राकेश सिंहल और दीपक सरन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।