यूपी – गाजियाबाद। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट (रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012) ने “विद्या संस्कार” सेवा प्रकल्प के तहत बागवाली कॉलोनी, शास्त्री नगर स्थित महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ में विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब की ओर से विद्यालय को 50 स्टडी चेयर, चार टीचर चेयर तथा आवश्यक स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
मुख्य अतिथि डीजीएन रीना गुप्ता रहीं, जबकि डीडीजेड दीपक अग्रवाल और एजी अरुण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष निधि गौड़ ने कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। प्रोजेक्ट चेयर विपिन तोमर ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया, जबकि सचिव पुष्कर गोयल ने अतिथियों, शिक्षकों, रोटरी सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पीडीजी जेके गौड़, अशोक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, एचके जोशी, राजेंद्र गजवानी, पीपी अरुणा अग्रवाल, ऊषा गौड़, खुशी कौशिक और दीपिका चौधरी भी उपस्थित रहे। संचालन पूर्व अध्यक्ष वरुण गौड़ ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, अतिथियों, शिक्षकों और रोटरी सदस्यों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

