यूपी – गाजियाबाद। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में क्लब के 55 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 50 खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

पदक विजेताओं में रुद्र कर्दम (3 स्वर्ण, 1 रजत), आहाना (3 स्वर्ण), अर्जुन त्यागी (2 स्वर्ण), विज्यांश चौधरी (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), भव्या यादव (1 स्वर्ण, 2 कांस्य), अवन्या वाधवा (1 स्वर्ण, 1 रजत), गायत्री (2 स्वर्ण, 1 कांस्य), हर्षित कर्दम (1 स्वर्ण, 1 रजत), राधिका (1 स्वर्ण), नैना त्यागी (1 स्वर्ण, 1 कांस्य), आर्णा, श्वेता चौधरी, श्वेता पाल, श्वेता शर्मा, अर्पिता और काव्या (1-1 स्वर्ण) शामिल रहे। वहीं रिशभ त्यागी (2 कांस्य), रितांशु यादव, गीतिकी श्रीवास्तव, राजत यादव, देवांश, अरविंद चौधरी और यशवर्धन (1-1 कांस्य), कुशाग्र तथा दिव्यांश तोमर (2-2 कांस्य) के अलावा कोच अभिषेक यादव ने भी 2 स्वर्ण पदक जीते।
कोच शिवम त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का यह परिणाम है। अजय प्रमुख ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

