यूपी – गाजियाबाद। मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए-4 परिसर में शुक्रवार को समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता तथा गुप्ता परिवार के सदस्य टियारा गुप्ता, तास्विक गुप्ता और इवान गुप्ता ने विधिवत पूजन कर नई इकाई की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नई औद्योगिक इकाई समरकूल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित घरेलू उपकरण अधिक तेजी से उपलब्ध कराए जा सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड जल्द ही उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

भूमिपूजन समारोह में राजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, यश गोयल तथा गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने नई औद्योगिक इकाई की सफलता, समृद्धि और शीघ्र उत्पादन शुरू होने की कामना की।

कंपनी के अनुसार, यह नई यूनिट आधुनिक कूलर एवं अन्य होम एप्लायंसेज के निर्माण के लिए समर्पित होगी। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस संयंत्र में जल्द उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय उद्योग को नई गति मिलने के साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

