यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) की मासिक चर्चा बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सत्येंद्र यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन विस्तार, 2 जुलाई को छात्र काउंसलिंग कार्यक्रम तथा 17 सितंबर को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की जयंती परिवार मिलन के रूप में मनाने की जानकारी दी।
बैठक में राजेंद्र गौतम, मनोज कुमार शर्मा होदिया, अनिल मिश्रा, सुजीत तिवारी और रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर विचार रखे। बैठक के अंत में संगठन विस्तार को देखते हुए रंगेश रंजन उर्फ मंटू सिंह को उत्तर प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जेपी त्रिवेदी, रंजीत कुमार, गणेश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, महेंद्र कंडवाल, पिंटू यादव, राजेश यादव, संजय कुमार, जेपी यादव, विकास पांडेय, सुनील सिंह, अनुपम अग्रवाल, अनिल सिंह, दीपक वर्मा, राजेंद्र यादव, अशोक तिवारी, अनिल सिन्हा, ए.के. मिश्रा, जयप्रकाश दुबे, दुर्गा प्रसाद, पवन कुमार सक्सेना, रंजीत शर्मा, हरिशंकर वर्मा, कमल यादव, राजेश श्रीवास्तव, पन्नालाल प्रसाद, व्यास पांडे, सुनील दत्त, कमलेश राय, ओ.पी. तिवारी, एस.एम. सेठ, विजय सिंह, सुरेश कुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

