अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मनाया प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन

यूपी – गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय श्रीकृष्ण भवन, वैशाली में सोमवार को प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन पूर्व राज्य मंत्री राकेश यादव के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई, जिसके बाद केक काटकर प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रो. रामगोपाल यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के.के. यादव, जिला महासचिव संजय यादव, सह कोषाध्यक्ष राम मुरारी यादव, श्री निवास यादव (दरोगा), कैप्टन सत्यपाल यादव, जितेंद्र यादव (पूर्व विधायक), राकेश यादव (पूर्व मंत्री), यथार्थ यादव, मूलचंद यादव, सुरेंद्र यादव (रेशम टायर), जितेंद्र यादव (उपाध्यक्ष, सपा), नितिन यादव (महासचिव, सपा), किशन पाल यादव (किसान नेता), अनिल यादव, नीरज यादव, जे.पी. यादव, जे.एस. यादव, कौशलेंद्र यादव, डॉ. प्रदीप यादव, लाल सिंह यादव, महेश यादव, अविनाश यादव, शातिम, मुस्तकीम शैफी, देवेंद्र यादव, विशाल सिंह, उत्तम सिंह, अरविंद, आदित्य, मुकेश यादव, अशोक यादव, सुशांत सिंह, सी.पी. सिंह, विनोद यादव, कार्तिक, ऋषि, फिरोज, धनेश, नरेश कुमार, देवराज यादव, हरेंद्र पतवारी, राजकुमार, राहुल यादव (एडवोकेट), अभय यादव, राजेंद्र, वीरेंद्र त्यागी, अमरीत यादव, बलबीर, विमल यादव, अरविंद, हर्ष यादव और रमण यादव सहित गाजियाबाद व साहिबाबाद के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।