ज्ञान पीठ केंद्र-1 में लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया संत कबीर साहिब का प्रकटोत्सव

यूपी – गाजियाबाद/साहिबाबाद। स्वरूप पार्क स्थित ज्ञान पीठ केंद्र-1 में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव के नेतृत्व में संत शिरोमणि कबीर साहिब का प्रकटोत्सव “लोक कल्याण दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, विद्वानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कबीर साहिब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मानवतावादी, वैज्ञानिक और समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मुख्य वक्ता राम दुलार यादव ने कहा कि कबीर साहिब ने जीवनभर अंधविश्वास, पाखंड, कर्मकांड, शोषण और रूढ़िवाद का विरोध करते हुए सत्य, नैतिकता, सद्भाव और तार्किक सोच का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को कबीर के विचारों की सबसे अधिक आवश्यकता है, जिनसे प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. विशन लाल गौड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र रहे। आयोजन इंजी. धीरेन्द्र यादव तथा संचालन अनिल मिश्र ने किया। राम प्यारे यादव, राजाराम मौर्य, जगन्नाथ प्रसाद, चंद्रबली मौर्य, एस.एस. प्रसाद और अवधेश मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। रमेश भारती और हुकुम सिंह ने निर्गुण भजन प्रस्तुत किए तथा विनोद त्रिपाठी ने ज्ञानपीठ संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर सी.बी. मौर्य, श्री निवास यादव, कृष्णानंद, देवमन यादव, महेंद्र यादव, विनोद यादव, राजेंद्र सिंह, विजय मिश्र, विश्वनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, डा. देवकर्ण चौहान, प्रवीण वर्मा, राम नयन यादव, ओम प्रकाश अरोड़ा, दयाल शर्मा, विजय भाटी, अमृत लाल चौरसिया, विजेंद्र सिंह, मुनीव यादव, उमेश यादव, हरेन्द्र यादव, हरिकृष्ण सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।