यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, आरडीसी-4, राजनगर में सोमवार को भामाशाह जयंती को “व्यापारी कल्याण दिवस” के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग, राष्ट्रसेवा, समाजहित और व्यापारी वर्ग के प्रति समर्पण को याद किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह का जीवन त्याग, उदारता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र और समाज के हित में समर्पित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक आदर्श स्थापित किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी उनके अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन भामाशाह के आदर्शों पर चलने और समाज व व्यापारिक वर्ग के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महानगर महासचिव राजन कश्यप, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष रजत पोरवाल, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन, सत्य प्रकाश कंसल, महानगर सचिव रोहित ठाकुर, महानगर सचिव नवीन शर्मा, मुकेश कुमार, अमरीश, अत्ताउल्लाह खान, रिजवान चौधरी, राहुल रावत तथा कार्यालय प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

