यूपी – गाजियाबाद। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित शूटिंग बॉल टेक्निकल ऑफिशियल सर्टिफिकेट कोर्स-2026 का समापन एच.आर.आई.टी. यूनिवर्सिटी, मेरठ रोड में समारोहपूर्वक किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल ने प्रतिभागियों को किट एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह प्रशिक्षण कोर्स 7 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए महिला एवं पुरुष तकनीकी अधिकारियों ने भाग लेकर खेल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कोर्स का संचालन अतुल कुमार (उत्तर प्रदेश) एवं सूरज चौधरी (उत्तराखंड) की देखरेख में किया गया।
समापन समारोह में एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, महासचिव जीतराज तोमर, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अजय पाल प्रमुख, एशियाई शूटिंग बॉल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कादियान, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जितेंद्र बघेल (मध्य प्रदेश), रणजीत काले (महाराष्ट्र), सुरेश कुमार बिश्नोई तथा प्रवीण कुमार नीतू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम खेलों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने आयोजन के लिए फेडरेशन और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।







