यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में योगगुरु संचार रत्न डॉ. एमके सेठ ने योग, ध्यान और सात चक्र साधना के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उपाय बताए।
डॉ. एमके सेठ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग और ध्यान से तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और प्रसन्न जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. डॉ. अमित जैन, डीन (अकादमिक) इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, इंजी. पुनीत गोयल, चेयरमैन आईईआई-जीएलसी और इंजी. आर. आर. तंवर, जोनल हेड (नॉर्थ जोन) आईईआई सहित शिक्षा, इंजीनियरिंग एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन डॉ. एमके सेठ के भजन के साथ हुआ, जिसमें जीवन के प्रति कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति का संदेश दिया गया।







