यूपी – गाजियाबाद। डासना स्थित शिवशक्ति धाम में यति नरसिंहानंद गिरी के आह्वान पर हिन्दू पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए लोगों एवं संत समाज के सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत में हिन्दू समाज की सुरक्षा, सामाजिक मुद्दों और देश की परिस्थितियों को लेकर चर्चा की गई।
आयोजकों के अनुसार पंचायत में नौ प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें देशभर के हिन्दू धर्मगुरुओं और समाज के लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। इन प्रस्तावों में इस्लाम, मुसलमानों और सामाजिक संबंधों को लेकर कई कड़े और विवादित विचार एवं मांगें व्यक्त की गईं। पंचायत में अलग बस्तियों, सामाजिक बहिष्कार और अन्य विवादास्पद प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
पंचायत में यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि उनका उद्देश्य हिन्दू समाज के मुद्दों पर जनजागरण करना है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखे और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा वर्ग और संत समाज की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि पारित प्रस्तावों को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तक भेजा जाएगा।







