Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित आर.के.जी. ग्लोबल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को समझाना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला बनता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा तनाव, चिंता और थकान से मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। योग व्यक्ति में आत्मानुशासन, धैर्य, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करता है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के लोगों से नियमित योग करने और भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को आगे बढ़ाने की अपील की। अंत में सभी ने स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।