यूपी – गाजियाबाद। बाबा नीम करौली महाराज आश्रम पवन कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर नेहरू नगर स्थित होली चाइल्ड चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन समाजसेवी अमित गर्ग एवं अनुज मित्तल द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, रामावतार जिंदल, व्यापारी नेता राजेंद्र मित्तल (मेदी वाले), पार्षद राजीव शर्मा, सुनील यादव, उदित मोहन, छोटेलाल और अनिल कल्याणी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजक अमित गर्ग एवं अनुज मित्तल ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक साथ बैठकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया और समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा तथा सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और लोगों में आध्यात्मिकता तथा सेवा भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन नीम करौली बाबा के जयकारों और सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।







