Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में रिश्वत मांगने का आरोप, जांच की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव एवं अखिल भारतीय जाट महासभा गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने जिलाधिकारी गाजियाबाद को शिकायत पत्र देकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में कथित रूप से हो रही रिश्वतखोरी की जांच कराने की मांग की है।

अरुण चौधरी भुल्लन ने आरोप लगाया है कि वर्तमान में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आने वाले आवेदकों से निर्धारित सरकारी फीस के अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्ट में पास कराने के नाम पर लगभग 7 हजार रुपये की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि रिश्वत देने से इनकार करने वाले लोगों को, भले ही वे कुशल चालक हों, ड्राइविंग टेस्ट में फेल कर दिया जाता है, जबकि रिश्वत देने वालों को ड्राइविंग क्षमता कम होने के बावजूद पास कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट का संचालन किसी निजी कंपनी के माध्यम से किए जाने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इतनी अधिक रकम देने में सक्षम नहीं होते, जिसके कारण कुछ लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाने को मजबूर हो सकते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

अरुण चौधरी भुल्लन ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।