Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

पवन सक्सेना के प्रयास से करहैड़ा में एक साल से टूटी मीठे पानी की लाइन हुई ठीक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना के प्रयासों से करहैड़ा गांव स्थित नाग द्वार के समीप छठ घाट के पास करीब एक वर्ष से टूटी पड़ी मीठे पानी की मुख्य सप्लाई लाइन की मरम्मत कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पवन सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर मीठे पानी की मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय से हजारों लीटर पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा था तथा लोगों को गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर उन्होंने 28 अप्रैल 2026 को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की थी।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद जल निगम विभाग ने कार्रवाई करते हुए टूटी हुई पाइप लाइन की मरम्मत करा दी। पवन सक्सेना ने नगर आयुक्त और जल निगम विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का समय रहते समाधान होना चाहिए, ताकि जनता को परेशानी न हो और अमूल्य जल की बर्बादी रोकी जा सके।