यूपी – गाजियाबाद। इक्क्यासी दिवसीय गविष्टि (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के मोरटा स्थित पिलर नंबर 691 के निकट आयोजित विशाल धर्मसभा में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा को समाज की नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।

धर्मसभा का आयोजन विनीत त्यागी संयोजक एवं संदीप कुशवाहा सहसंयोजक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नरसिंह आनंद सरस्वती भी मौजूद रहे। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के गौ रक्षा संबंधी अभियान और विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि वह और उनके सभी शिष्य गौ माता की रक्षा की इस लड़ाई में हर समय शंकराचार्य के साथ खड़े रहेंगे।
इस दौरान विनीत त्यागी एवं उनके साथियों को मुरादनगर विधानसभा गोधाम प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, जबकि पुनीत लव, विकास आचार्य और यश कौशिक को सह प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में गोपाल मणि सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, युवा सहयोगी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। गविष्टि यात्रा 24 जुलाई को लखनऊ में संपन्न होगी।







