Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रवर्तन जोन-02 क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम डिडौली, मुरादनगर स्थित खसरा संख्या-444 में कृष्णपाल द्वारा लगभग 16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में मिट्टी की सड़क बनाकर तथा चिनाई कर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर निर्माण से संबंधित कोई स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके चलते जीडीए ने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा प्रमोद कुमार एवं पवन कुमार द्वारा आईएमपी रियलटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एनसी भानू रेजिडेंसी, मुरादनगर थाना मोदीनगर क्षेत्र में लगभग 8 हजार वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि पर सड़क, नाली एवं चिनाई कर अवैध प्लॉटिंग की गई थी। यह निर्माण पूर्व स्वीकृत मानचित्र संख्या 39/तलपट/जोन-2/11 मई 2014 की सीमा से बाहर पाया गया, जिस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण के पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर अभियान जारी रखा। जीडीए प्रवर्तन जोन-02 के स्टाफ और प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त एवं सील किया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।