Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

किसान एकता संघ के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बने प्रमोद हूण, कार्यकर्ताओं में खुशी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। तपोभूमि मां गंगा की पावन धरती धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित किसान एकता संघ के दो दिवसीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर प्रमोद हूण को जनपद गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद हूण ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा संगठन को जनपद गाजियाबाद में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान एकता संघ किसानों के अधिकारों, उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। आने वाले समय में संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर किसानों को एकजुट करने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने प्रमोद हूण की नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।