Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

शैलेंद्र कुमार सिंह के आईएएस बनने पर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। गाजियाबाद में एसडीएम सदर और एडीएम सिटी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके शैलेंद्र कुमार सिंह के पदोन्नत होकर आईएएस बनने पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वर्तमान में यमुना विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार सिंह को गाजियाबाद के लोग एक कुशल एवं जनहितैषी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में याद करते हैं। कोविड महामारी के कठिन दौर में एडीएम सिटी के रूप में उन्होंने आम जनता की समस्याओं का तत्परता से समाधान कर सेवा भाव का परिचय दिया। वहीं एसडीएम सदर के रूप में उन्होंने किसानों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए।

इस अवसर पर डॉ. नदीम कुरैशी, रविद अहमद और असद अब्बासी सहित अन्य लोगों ने शैलेंद्र कुमार सिंह की प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना उन्हें एक उत्कृष्ट अधिकारी बनाती है। सभी ने उनके आईएएस बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल और उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की कामना की।