भारतीय किसान यूनियन “अनाज” में कृष्ण त्यागी बने गाजियाबाद मीडिया प्रभारी

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन “अनाज” के राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन शर्मा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण त्यागी को जनपद गाजियाबाद का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी कृष्ण त्यागी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों, किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन शर्मा ने विश्वास जताया कि कृष्ण त्यागी के लंबे पत्रकारिता अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और उनकी नियुक्ति से भारतीय किसान यूनियन “अनाज” की गतिविधियों को जनपद गाजियाबाद में नई मजबूती मिलेगी।