Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
Screenshot_20260614_012211_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

असलतनगर में बसपा ने किया बूथ कमेटियों का गठन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/मुरादनगर। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर के असलतनगर गांव में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ कमेटियों का गठन किया गया। बूथ संख्या 80, 81, 82, 84 एवं 85 के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। असलतनगर में कुल सात बूथ हैं, जिनमें से दो बूथों का गठन पूर्व में ही किया जा चुका था।

कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर के प्रभारी ओमवीर गौतम के नेतृत्व में बूथ गठन अभियान चलाया गया। इस दौरान ललित पारस एडवोकेट, विधानसभा महासचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान के कार्यालय एवं छात्रपाल के आवास पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज भारती, जयपाल प्रधान, चाँद किशोर, पूर्व विधानसभा महासचिव मुकेश कुमार, विजयपाल, विनोद कुमार जाटव, मोनू नायक और नीरज जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और आगामी चुनावों को लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।