यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नेहरू नगर स्थित गणेश अस्पताल का दौरा किया। उनके आगमन पर अस्पताल प्रबंधन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई।

गणेश अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक शर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दौरे के दौरान भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गणेश अस्पताल की चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके इस विनम्र और संस्कारित व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर महामंत्री गौरव चौपड़ा, अस्पताल प्रशासक संजय केसरवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।






