यूपी – नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश की ओर से सेक्टर-137 नोएडा में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी सैयद अहसान अख्तर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान, मौलाना शहाब रज़ा खान, पर्यावरणविद् अभिष्ट गुप्ता, भाजपा नेता अंखी दास गुप्ता, आर्या कोरी, सुरोजित दास गुप्ता, कविता, शेखर झा, डॉ. डी.के. गुप्ता, छाया शर्मा, राजेश यादव तथा बूथ अध्यक्ष अविनाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उषा किरण एनजीओ के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बेबी मरियम अहसान की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। सैयद अहसान अख्तर ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।






