यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर उच्च पदों तक प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में भाजपा गाजियाबाद महानगर की कार्यकर्ता संवाद बैठक महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अनुभवों, संगठन की कार्यशैली और बूथ स्तर तक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आगे बढ़ा रही है।
बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, अमरदत्त शर्मा, अजय शर्मा, सरदार एस.पी. सिंह, पूर्व विधायक रूप चौधरी, राजा वर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, संजय कश्यप, अनिल खेड़ा, गौरव चोपड़ा, प्रदीप वाल्मीकि, पंकज भारद्वाज, राजन आर्य, सचिन डेढा, रनीता सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा और करण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में मयंक गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।






