हिंदी हमारी पहचान, दैनिक कार्यों में बढ़ाएं हिंदी का प्रयोग : सुरेश तोमर

यूपीगाजियाबाद, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला एवं महानगर इकाई गाजियाबाद द्वारा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में मदन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, किशन मार्ग पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से हुई। जिला अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष शक्ति सिंह, जिला उपाध्यक्ष आलोक गोयल, जिला प्रवक्ता शुचि मेहरा, नीलम त्यागी, रत्ना सिंह और मनीष सक्सेना ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर और संरक्षक जीत सिंह रावत का पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया।

दुबई से आए सकेश पटिल, शाहजहांपुर से नवीन बत्रा और संगरूर, पंजाब से राजेश कुमार का भी स्वागत किया गया। सुरेश सिंह तोमर ने कहा कि हिंदी में बोलने पर अपनापन महसूस होता है। अनिल अरोड़ा ने हिंदी के लिए पुरुषोत्तम टंडन के संघर्ष का उल्लेख करते हुए बैंक, कार्यालय और दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग का आह्वान किया। शक्ति सिंह ने सभी सदस्यों से हिंदी में कार्य करने की अपील की। सुरेश सिंह तोमर ने हिंदी में कार्य करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह भदौरिया, विशाल अग्रवाल, विक्रांत तेवतिया, प्रवीन कुमार शर्मा, रतन कुमारी, कृष्णा भाटी, मनीषा सक्सेना, सबीना खान, राजेंद्र खंडेलवाल, नीलम त्यागी, पूनम शिशौदिया, अंजु उपाध्याय, अधिवक्ता दिनेश गौड़, अनुपमा सिंह, भानु, वीरेंद्र सुमन, कुलदीप कुमार, कैलाश, शक्ति शर्मा और मनीष अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।