Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

वृक्षारोपण कर स्काउट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हरित भविष्य का लिया संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

स्काउट मास्टर राजदेव यादव ने कहा कि स्काउट्स का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर अध्यापिका शीतल चौधरी, माली राजेन्द्र, प्रमोद पांचाल तथा स्काउट्स छात्र ध्रुव, रचित, शिवम, प्रखर, रोहित और सुंदरम उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संदेश “एक पेड़ माँ के नाम – हरित भविष्य की ओर एक कदम” के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।