यूपी – गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान के तहत कविनगर मंडल में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व सदस्य विधान परिषद दिनेश कुमार गोयल ने किया।

इस दौरान दिनेश कुमार गोयल ने मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, मंडल महामंत्री अशोक कराय, रीता देओल, मंडल उपाध्यक्ष कुंवरपाल चौधरी, पुनीत बरारा एवं मंडल मंत्री मनु वशिष्ठ के साथ महरौली, राजनगर, कविनगर तथा बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से संवाद किया।
जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सत्यम प्रधान, विनय राय (तनुश्री अपार्टमेंट), दीपक शर्मा, सतवीर चौधरी (गांव महरौली), प्रमोद चौधरी (वेव सिटी), राजकुमार शर्मा (स्कार्डी सोसायटी) और आलोक अग्रवाल (कविनगर) के यहां संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।






