Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एंड ने लगाया भव्य भंडारा, 950 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एंड के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम में लगभग 950 श्रद्धालुओं ने प्रसादी भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, विनीता अग्रवाल और अनुराग गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने भगवान को भोग अर्पित कर किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक एवं प्रेमभाव से भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। भोजन स्टील के बर्तनों में परोसा गया, जिससे प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सहायक गवर्नर संजय अग्रवाल, सचिव डॉ. आलोक गोयल, नीतू गोयल, पंकज अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, गजेन्द्र और कोषाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद साउथ एंड समाज सेवा, धार्मिक कार्यों एवं मानवता की सेवा के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करता रहेगा।